Monday, February 27, 2017

अप्रत्याशित और अभूतपूर्व है देवेंद्र फडणवीस की सफलता

महाराष्ट्र में इस समय भाजपा का सितारा बुलंदी पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी ने अप्रत्याशित और अभूतपूर्व सफलता पाई है। भाजपा के सारे विरोधी - काँग्रेस और राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी - चारों खाने चित हो चुके है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जो कर दिखाया है, उसका सपना देखने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की अनेकों पिढियों ने खुद की आहुति दी है। इतनी कम उमर में फडणवीस ने शरद पवार जैसे घाग राजनेता पर नकेल कसी है। वसंतदादा पाटील और शंकरराव चव्हाण से लेकर पृथ्वीराज चव्हाण तक न जाने कितने मुख्यमंत्रियों ने पवार को परास्त करने में अपनी जिंदगी और ऊर्जा व्यय कर दी। लेकिन इस मंजे हुए खिलाड़ी ने कभी अपनी पीठ जमीन से नहीं लगने दी। संयोग से शरद पवार इस वर्ष राजनीति में 50 वर्ष पूरे कर रहे है जबकि फडणवीस 25 वर्ष पूरे कर रहे है। ऐसे में फडणवीस ने पवार ने नेतृत्व में चलनेवाली एनसीपी को महत्त्वहीन कर दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
  यह तो मानना पड़ेगा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूब परखकर फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की गद्दी सौंपी थी। फडणवीस ब्राह्मण है। महाराष्ट्र जैसे राज्य में, जहां भाजपा पहली बार अपने बूते सरकार स्थापित कर रही थी, एक ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बड़ा ही जोखिमभरा माना गया। साथ ही वे विदर्भ क्षेत्र से आते है जबकि राज्य में पश्चिम महाराष्ट्र को राजनैतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।  उस पर तुर्रा यह, कि फडणवीस ने इससे पूर्व कभी राज्य सरकार में पद नहीं संभाला था। उनके पास अगर कुछ था तो वह नागपुर के मेयर पद का अनुभव और एक बेदाग छवि।
लेकिन सत्ता संभालते ही फडणवीस ने अपने काम की वजह से लोगों में जो पैठ जमाई, कि लोग भाजपा के मुरीद हुए।
 विरोधी पार्टीयों ने उनकी जाति को भुनाने की भरकस कोशिश की। मराठा आरक्षण का मुद्दा उठाकर, उसके बहाने राज्य के हर प्रमुख शहर में मार्च निकालकर सरकार को अस्थिर करने के कई प्रयास किए गए।
लेकिन दाद देनी होगी फडणवीस की जरूरत जिन्होंने विकास का मुद्दा बराबर थामे रखा। उन्होंने विकास की केवल बातें ही नहीं की बल्कि उन पर अमल भी किया।
 आज इसी का फल है, कि महाराष्ट्र के गांव गांव में कमल खिला है।

No comments:

Post a Comment